ब्रेकिंग न्यूज़

राहत सूची में अमीरों के नाम! जाखड़ी, धामसीन, धानोल व बामनवाड़ा गांव का मसला, प्रभावित जनता सडक़ पर उतरी, जालोर जिले की ताजा खबरों के लिए आपका स्वागत हैं।।

Saturday, September 19, 2015

11 करोड़ से होगी जिले की 257 सड़कों की अस्थाई मरम्मत


257 सड़कों के लिए जारी हुई प्रशासनिक स्वीकृति 

जालोर
जिलेमें बाढ़ अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की अस्थाई मरम्मत पुनर्निर्माण को लेकर 257 सड़कों के लिए 11 करोड़ 1 लाख 91 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। कलेक्टर डॉ. जितेंद्रकुमार सोनी ने बताया कि बीते महीने में जिले में हुई अतिवृष्टि बाढ़ के कारण कई सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिनकी अस्थाई मरम्मत पुनर्निमाण के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजे गए थे। प्रस्ताव के आधार पर आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग ने जिले में 257 सड़कों के लिए इस राशि की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है।
यहांहोगी मरम्मत : प्रशासनिकस्वीकृति के तहत जालोर तहसील क्षेत्र की 29 सड़कों के लिए लगभग 1 करोड़़ 25 लाख 77 हजार, आहोर तहसील की 52 सड़कों के लिए 2 करोड 25 लाख 34 हजार, सायला तहसील की 9 सड़कों के लिए 59 लाख 20 हजार और भीनमाल तहसील की 13 सड़कों के लिए 62 लाख 72 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इसी तरह बागोड़ा तहसील की 15 सड़कों के लिए 26 लाख 97 हजार, रानीवाड़ा तहसील की 57 सड़कों के लिए 2 करोड़ 5 लाख 23 हजार, जसवंतपुरा तहसील की 10 सड़कों के लिए 51 लाख 73 हजार, सांचौर तहसील की 43 सड़कों के लिए 2 करोड़ 4 लाख 94 हजार तथा चितलवाना तहसील की 29 सड़कों के लिए 1 करोड़ 50 लाख एक हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। अब तक राज्य सरकार की ओर से करीब 41 करोड़ 52 लाख रुपए की राहत दी गई है। 

No comments:

Post a Comment